Sun, 17 May 2026

चंडीगढ़ के बिजनेसमैन को गैंगस्टर के नाम पर धमकी, पत्नी-बेटी का नाम लेकर मांगी 2 करोड़ की फिरौती

चंडीगढ़ में एक कारोबारी से लॉरेंस गैंग के नाम पर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की आगे की जांच खरड़ सिटी थाना पुलिस को सौंप दी गई है।शिकायतकर्ता लवप्रीत सिंह, जो संते माजरा कॉलोनी सेक्टर-127 के निवासी हैं, ने एसएसपी चंडीगढ़ को दी शिकायत में बताया कि उनका एक ऑफिस सेक्टर-22बी स्थित “मैसेज वाहेगुरु प्रोडक्शंस” में भी है।

खुद को हैरी बॉक्सर बताकर मांगी रंगदारी
शिकायत के मुताबिक, 14 अप्रैल की सुबह उन्हें एक अज्ञात नंबर से धमकी भरी वॉइस रिकॉर्डिंग मिली। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और दावा किया कि वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी ने कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। साथ ही पैसे नहीं देने पर 24 घंटे के भीतर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

पत्नी और बेटी का नाम लेकर दी चेतावनी
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने उनकी पत्नी पायल और बेटी अवनीत कौर का नाम लेकर यह जताने की कोशिश की कि उसे परिवार की पूरी जानकारी है। इसके अलावा सेक्टर-17 स्थित उनके ऑफिसों की जानकारी होने का दावा कर कारोबारी को डराया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कॉल रिकॉर्डिंग समेत अन्य तकनीकी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।


11

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 160905