Wed, 22 Jul 2026

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, इतने दिन घर से करना पड़ेगा काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद Delhi सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में अब हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) लागू किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार निजी कंपनियों से भी सप्ताह में दो दिन कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील करेगी।

‘मेरा भारत मेरा योगदान’ योजना की शुरुआत
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील देशहित में है और सरकार पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है। इसी उद्देश्य से ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ योजना शुरू की गई है। ईंधन की खपत कम करने के लिए सरकारी और निजी दोनों सेक्टर को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

सरकारी अधिकारियों के ईंधन में होगी कटौती
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी अधिकारियों को मिलने वाले पेट्रोल और डीजल कोटे में 20 फीसदी की कटौती की जाएगी। इसके अलावा हर सोमवार को ‘मंडे मेट्रो’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को मेट्रो से दफ्तर आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मेट्रो स्टेशन तक चलेंगी विशेष बसें
दिल्ली सरकार ने सरकारी अधिकारियों की कॉलोनियों के लिए 58 विशेष बसें तैनात करने का भी फैसला लिया है। ये बसें कॉलोनियों से नजदीकी मेट्रो स्टेशनों तक चलेंगी, ताकि लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करें। सरकार का मानना है कि इन कदमों से ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने के साथ-साथ ईंधन की भी बड़ी बचत होगी।


185

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 181551