Wed, 22 Jul 2026

UP में कुदरत का कहर : तेज बारिश और तूफान के कारण 100 से ज्यादा की मौत, 50 फीट हवा में उड़ा व्यक्ति

यूपी में आंधी-तूफान और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटे में खराब मौसम के कारण 104 लोगों की मौत हो गई। वहीं बाराबंकी, सीतापुर, देवरिया समेत कई जिलों के 2000 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे उखड़ गए और दीवारें ढहने से वाहनों को नुकसान पहुंचा।

#Bareilly: कल UP के कई जिलों मे आए आंधी-तूफान मे 31 लोगों की जान गई

वही बरेली मे बारात के पंडाल की रस्सी पकड़े खड़े नन्हे मियां भी हवा में उड़ गए थे

तूफान मे हवा मे उड़ने वाले नन्हे मियां बोले– "हमें नहीं पता था कि हवा इतनी तेज आएगी, हम रस्सी पकड़े रहे, उसी के साथ ऊपर चले गए" pic.twitter.com/Gq0WUovO61

— Newslive 24x7 (@kanpurtak) May 14, 2026

बरेली में हवा में उड़ा युवक
बरेली में बुधवार शाम करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया। टिन शेड के नीचे खड़ा 50 वर्षीय युवक तेज हवा के साथ करीब 50 फीट तक हवा में उड़ गया और लगभग 100 मीटर दूर खेत में जा गिरा। हादसे में युवक का हाथ टूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

प्रयागराज और भदोही में सबसे ज्यादा मौतें
प्रयागराज में सबसे ज्यादा 21 लोगों की जान गई, जबकि भदौही में 17 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मिर्ज़ापुर में आंधी और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हुई। फतेहपुर में 10, बदायूं में 6 और प्रतापगढ़ व बरेली में 4-4 लोगों की जान गई।

30 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि
बुधवार को गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या समेत करीब 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं मथुरा, उन्नाव और प्रयागराज में तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।खराब मौसम के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा रहा।


359

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 181543