पंजाब और चंडीगढ़ में चुनाव आयोग ने 15 जून से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। पंजाब में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य में करीब 2.14 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। इस अभियान का उद्देश्य वोटर लिस्ट को अपडेट करना और उसे पूरी तरह पारदर्शी बनाना है।
घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का वेरिफिकेशन
SIR के तीसरे चरण के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे, जबकि गलत, फर्जी या डुप्लीकेट एंट्री को हटाने की प्रक्रिया भी चलाई जाएगी। चुनाव आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची अधिक सटीक और निष्पक्ष बनेगी।
प्रताप बाजवा बोले- लोगों को सतर्क रहने की जरूरत
इस मुद्दे पर नेता विपक्ष और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान लोगों को जागरूक रहना होगा। “गांव उसी का बचता है, जिसका चौकीदार जागता है। ऐसा न हो कि बाद में लोगों को पछताना पड़े।”
कांग्रेस हर बूथ पर तैनात करेगी BLA
प्रताप बाजवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और SIR प्रक्रिया पर पूरी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि उसके वोटरों की वोट सुरक्षित रहे और जिन लोगों की नई वोट बननी है, उनकी वोट भी समय पर बनाई जाए।

Comments
No comments yet.