Wed, 22 Jul 2026

गोल्ड-सिल्वर हुआ महंगा, केंद्र ने आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किया

केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। बुधवार को जारी आदेश के बाद घरेलू वायदा बाजार MCX में दोनों की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली। सोना करीब 10 हजार रुपए और चांदी लगभग 18 हजार रुपए तक महंगी हो गई।

इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर करीब 1.63 लाख रुपए तक पहुंच गया, जबकि 1 किलो चांदी की कीमत 2.97 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के इस फैसले का सीधा असर घरेलू बाजार में कीमतों पर पड़ा है।

विदेशी खरीद घटाने की कोशिश
सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य सोना-चांदी के आयात को नियंत्रित करना और विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव को कम करना है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की मांग बढ़ी हुई है, जिसके बीच भारत सरकार ने यह कदम उठाया है।

अब 15% लगेगा कुल टैक्स
नई व्यवस्था के तहत सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। गौरतलब है कि साल 2024 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% किया था, लेकिन अब सरकार ने फिर से शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है।


154

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 181561