Wed, 22 Jul 2026

पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी भाषा को लेकर विवाद, छात्रों ने नेम प्लेटों पर पोती कालिख

भारत इंफो : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी भाषा को लेकर विवाद गहरा गया है। छात्र संगठन ‘सत्थ’ ने सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कैंपस में लगाई गई नई नेम प्लेटों पर कालिख पोत दी। छात्रों का आरोप है कि कई नई नेम प्लेटों में पंजाबी भाषा को जगह नहीं दी गई।

ਕਦੇ ਭਾਸ਼ਾ ਲਈ, ਹੱਕਾਂ ਲਈ, ਪਾਣੀਆਂ ਲਈ, ਤੇ ਕਦੇ ਆਪਣੀ ਪਹਿਚਾਣ ਲਈ...
ਪੰਜਾਬ ਅੱਜ ਵੀ ਲੜ ਰਿਹਾ ???? https://t.co/Dw7ucY5DJR pic.twitter.com/g4snTLvKXF

— ਬਾਬਾ ਬਚਨਾ (ਪੇਂਡੂ ਵਿਦਵਾਨ) (@Being_Panjabi) May 12, 2026

पहले दिया गया था ज्ञापन
छात्र संगठन के अनुसार, 7 मई को इस मुद्दे को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। संगठन ने प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए मांग की थी कि सभी नेम प्लेटों पर पंजाबी भाषा को पहले स्थान पर लिखा जाए। छात्रों ने चेतावनी दी थी कि तय समय में कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

‘पंजाब की यूनिवर्सिटी में पंजाबी जरूरी’
संगठन का कहना है कि समय सीमा खत्म होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद सोमवार को छात्र कैंपस में पहुंचे और नई नेम प्लेटों पर कालिख पोतकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि पंजाब की धरती पर स्थित और पंजाब के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में पंजाबी भाषा की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों ने मांग की कि प्रशासन जल्द सभी नेम प्लेटों में पंजाबी भाषा को शामिल करे।


205

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 181562