Sun, 13 Sep 2026
Post Details

NTA ने रद्द की NEET UG 2026 परीक्षा, दोबारा होगा एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। एजेंसी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

जांच एजेंसियों को भेजा गया था मामला
NTA के अनुसार, 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों के पास भेजा गया था। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

एजेंसी ने कहा कि जांच रिपोर्ट और मिले तथ्यों के आधार पर परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि बयान में किसी विशेष अनियमितता या गड़बड़ी का विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया।

जल्द जारी होगी नई परीक्षा तारीख
NTA ने स्पष्ट किया है कि NEET UG 2026 दोबारा आयोजित की जाएगी और नई परीक्षा तारीखों की जानकारी जल्द आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। लाखों छात्रों को अब नए शेड्यूल का इंतजार रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218467

Share this Post