Wed, 22 Jul 2026

PSEB 10वीं का रिजल्ट घोषित, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने किया स्टेट टॉप

PSEB (Punjab School Education Board) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा की। बोर्ड की ओर से सभी छात्रों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं।

फरीदकोट की हरलीन शर्मा बनी स्टेट टॉपर
हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। फरीदकोट जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो में पढ़ने वाली हरलीन ने 650 में से पूरे 647 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि के बाद स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।

रूपनगर के मनिमहेश शर्मा दूसरे स्थान पर
मणिमहेश शर्मा ने राज्यभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बस्सी, रूपनगर के छात्र मनिमहेश ने 650 में से 645 अंक हासिल किए हैं। उनका कुल प्रतिशत 99.23 रहा।

होशियारपुर की रिया रानी ने हासिल किया तीसरा स्थान
रिया रानी ने स्टेट में तीसरा स्थान हासिल किया है। श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल खालसा दीवान मॉडल की छात्रा रिया रानी ने भी 645 अंक प्राप्त किए हैं। उनका रिजल्ट 99.23 प्रतिशत रहा। इस बार पंजाब बोर्ड के रिजल्ट में सरकारी स्कूलों के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।


236

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 181604