Sun, 06 Sep 2026
Post Details

CM मान के बयान पर हरजिंदर धामी की प्रतिक्रिया, सख्त सजा का किया समर्थन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने बेअदबी कानून को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले पर अंतिम फैसला अकाल तख्त साहिब और जत्थेदार साहिब ही लेंगे। यह मामला पहले से ही श्री अकाल तख्त साहिब के विचाराधीन है और आगे की कार्रवाई वहीं से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

बेअदबी करने वालों को मिले सख्त सजा
बेअदबी कानून को लेकर पूछे गए सवाल पर हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों को जितनी कठोर सजा संभव हो, वह दी जानी चाहिए। सख्त कानून बनाने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन धार्मिक मामलों से जुड़े अन्य पहलुओं पर पंथिक संगठनों और विद्वान समुदाय के साथ बातचीत बेहद जरूरी है।

धार्मिक मामलों में व्यापक चर्चा जरूरी
SGPC प्रधान ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर जल्दबाजी में फैसला लेने की बजाय सभी संबंधित पक्षों की राय लेना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिख मर्यादा और पंथिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए ही आगे का रास्ता तय किया जाएगा। SGPC हमेशा सिख रहित मर्यादा और पंथिक परंपराओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में काम करती रहेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216314

Share this Post