Wed, 22 Jul 2026

जालंधर में BJP का प्रदर्शन, CM भगवंत मान के बयान पर घेरी AAP सरकार

जालंधर के श्री राम चौक में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हालिया बयान को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं, जिन पर कई राजनीतिक नारे लिखे हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

DGP और CM के बयान पर उठे सवाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि जालंधर में हुए धमाके को लेकर पंजाब पुलिस और मुख्यमंत्री के बयान अलग-अलग हैं। पंजाब के DGP इस मामले के पीछे ISI लिंक होने की बात कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री का कहना है कि चुनाव नजदीक होने के कारण यह सब भाजपा ने करवाया है। मनोरंजन कालिया ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इस मामले में सही कौन बोल रहा है, क्योंकि DGP और मुख्यमंत्री दोनों के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते।

CM मान पर FIR दर्ज करने की मांग
भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी उठाई। मनोरंजन कालिया ने कहा कि अगर पुलिस को लगता है कि मुख्यमंत्री का बयान सही है, तो भाजपा नेताओं पर केस दर्ज किया जाए क्योंकि वे गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। जब विपक्षी नेता प्रताप बाजवा के खिलाफ 50 बम वाले बयान को लेकर केस दर्ज हो सकता है, तो मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा सकती।

सुशील रिंकू ने भी साधा निशाना
पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने भी मुख्यमंत्री के बयान को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी बौखला गई है और इसी कारण ऐसे बयान दिए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री को कोई भी बयान देने से पहले पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे मामले की समीक्षा करनी चाहिए थी।


185

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 181605