Wed, 22 Jul 2026

फिरोजपुर के सरपंच बने करोड़पति, सोशल मीडिया वीडियो से चला लॉटरी जीतने का पता

फिरोजपुर के गांव सरूप सिंह वाला के सरपंच लखविंदर सिंह की किस्मत उस समय चमक उठी, जब उन्हें पता चला कि उनकी खरीदी हुई लॉटरी पर 1 करोड़ रुपए का पहला इनाम निकला है। महज 175 रुपए में खरीदे गए टिकट ने उन्हें रातोंरात करोड़पति बना दिया। इस खबर के सामने आते ही परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया। लोग सरपंच को बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे।

पंचायत काम से आए थे जलालाबाद
लखविंदर सिंह ने बताया कि वह पहले भी समय-समय पर लॉटरी टिकट खरीदते रहे हैं। दो दिन पहले वह पंचायत के कुछ काम से जलालाबाद आए थे। इसी दौरान उन्होंने जल्दबाजी में शाह जी लॉटरी एजेंसी से सिक्किम स्टेट लॉटरी का टिकट खरीद लिया। टिकट खरीदने के बाद वह घरेलू काम से बाहर चले गए और फिर इस टिकट पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

सोशल मीडिया वीडियो से पता चला
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें बताया जा रहा था कि 1 करोड़ रुपए की लॉटरी का विजेता अभी तक सामने नहीं आया है। वीडियो देखने के बाद लखविंदर सिंह ने अपनी टिकट का नंबर चेक किया। जब टिकट नंबर 80B 10379 का मिलान हुआ तो उन्हें पता चला कि वही इस लॉटरी के विजेता हैं। यह जानकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न
लखविंदर सिंह ने भावुक होकर अपने पिता को गले लगाया और कहा कि अब उनके परिवार के बुरे दिन खत्म हो गए हैं। इसके बाद वह परिवार और गांव के लोगों के साथ शाह जी लॉटरी एजेंसी पहुंचे, जहां ढोल की ताल पर जमकर जश्न मनाया गया। बाजार में लोगों के बीच लड्डू बांटे गए और पूरे इलाके में खुशी का माहौल देखने को मिला।


246

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 181606