Sun, 06 Sep 2026
Post Details

स्कूलों के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी!, आत्मघाती हमले का जिक्र

जालंधर में स्कूलों को धमकी के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। ई-मेल में लिखा है कि सीएम मान और रवनीत बिट्टू दे अंतिम यात्रा। मेल में आगे लिखा है कि 7 से 9 मई तक कोई भी बच्चा स्कूल और कॉलेज ना जाए। इसी के साथ लिखा है कि आत्मघाती कार आईडी के साथ हमला।

ईमेल में पीएम मोदी का भी जिक्र
वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जयशंकर को कनाडा में हरदीप निज्जर को मरवाने के आरोप लगाए है। इसी के साथ जालंधर, आदमपुर, बाबा बकाला, अमृतसर, जीरा, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब का जिक्र किया गया।

6 स्कूलों को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी
बताते चलें कि 6 स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं आज एपीजे स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को छुट्टी कर दी गई है। जिसके बाद बीएसएफ स्कूल भी खाली करवाया जा रहा है। मैनजमेंट का कहना है कि बच्चों की सेफ्टी के पर्पज से स्कूल को खाली करवाया जा रहा है। स्कूल प्रशासन ने थ्रेट से इंकार किया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216314

Share this Post