Wed, 22 Jul 2026

जालंधर स्कूटी ब्लास्ट केस में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी का था ISI से लिंक

पंजाब में हुए ब्लास्ट और ग्रेनेड हमलों को लेकर जालंधर पुलिस ने एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी का कोई फोटो या वीडियो जारी नहीं किया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर दौरा चल रहा है। इससे पहले जालंधर स्थित BSF पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर धमाके की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी।

नवांशहर के बंगा का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान जमशेर इलाके से अहम सुराग मिले, जिसके बाद नवांशहर के बंगा निवासी दविंदर को गिरफ्तार किया गया।जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए ग्रेनेड रिसीव कर उन्हें आगे सप्लाई करता था।

बीजेपी दफ्तर हमले से भी जुड़ सकता है कनेक्शन
सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को शक है कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी दफ्तर पर हुए हमले में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड भी इसी नेटवर्क के जरिए पहुंचाया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उसे विस्फोटक सामग्री और ग्रेनेड ड्रोन के जरिए सप्लाई किए गए थे। हालांकि वह बार-बार यही दावा कर रहा है कि उसे केवल डिलीवरी दी जाती थी और टारगेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती थी।

जांच एजेंसियां कर रहीं गहन पूछताछ
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितने ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री पंजाब में सप्लाई की जा चुकी है।


164

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 181605