Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : पंजाब में ब्लास्ट के बाद राजनीतिक घमासान, CM मान ने भाजपा के ‘पैटर्न’ पर उठाए सवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये घटनाएं चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं। छोटे-छोटे ब्लास्ट कराकर लोगों में डर का माहौल बनाया जाता है, ताकि चुनाव में फायदा उठाया जा सके।

भाजपा का यही पैटर्न है
CM मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी सांप्रदायिक राजनीति करती है और चुनाव वाले राज्यों में हिंसा फैलाने का प्रयास करती है।यह भाजपा का पैटर्न हैजहां चुनाव होते हैं, वहां माहौल खराब किया जाता है और लोगों को डराकर वोट हासिल करने की कोशिश की जाती है।

भाजपा को दी चेतावनी
मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि पंजाब के लोग डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बाज आएं।पंजाब पहले ही कठिन दौर देख चुका है और अब राज्य में शांति बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है और हमेशा देश के संकट के समय आगे रहा है।

बढ़ी राजनीतिक बयानबाजी
धमाकों के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विभिन्न दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां इन घटनाओं की जांच में जुटी हुई हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234626

Share this Post