Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Canada पुलिस ने 20 साल के पंजाबी नौजवान को किया अरेस्ट, अब किया जाएगा डिपोर्ट

कनाडा सरे में सक्रिय फिरौती गिरोह से जुड़े एक पंजाबी मूल के युवक की पहचान सार्वजनिक कर दी गई है। पुलिस ने 4 मई को उसकी फोटो जारी करते हुए उसका नाम प्रभजोत सिंह (20) बताया है। प्रभजोत सिंह फिरौती मांगने से जुड़े मामलों में संदिग्ध रहा है। उसे पहले गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे डिपोर्ट भी कर दिया गया। अब उसकी तस्वीर जारी कर पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी और जानकारी जुटाना चाहती है।

सरे में बढ़े एक्सटॉर्शन के मामले
पुलिस ने बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया के लोअर मेनलैंड क्षेत्र, खासकर सरे में पिछले कुछ सालों से एक्सटॉर्शन की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इन मामलों में धमकियां, गोलीबारी, घरों पर हमले और अन्य हिंसक घटनाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास प्रभजोत सिंह से जुड़े अपराधों या गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विदेशी युवाओं की संलिप्तता
जांच में सामने आया है कि कई मामलों में विदेशी युवक, जो स्टूडेंट वीजा या अन्य वीजा पर कनाडा आए थे, इन आपराधिक नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। 2026 की शुरुआत में सरे पुलिस सर्विस को जानकारी मिली थी कि 20 साल का प्रभजोत सिंह एक्सटॉर्शन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234626

Share this Post