Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पहले मुझे मार, फिर किसी और को देखना": गैंगस्टर की धमकी पर भड़के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

पंजाब के लुधियाना जिले के पायल से आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा और गैंगस्टर डोनी बल के बीच तीखी टकराव की घटना सामने आई है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान को मिली धमकी के बाद विधायक ने खुद फोन लेकर गैंगस्टर से सीधे बात की।

आढ़ती प्रधान को धमकी, विधायक ने संभाली बातचीत
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अविनाशप्रीत जल्ला को गैंगस्टर डोनी बल ने फोन कर धमकाया। इस दौरान विधायक ग्यासपुरा ने फोन लेकर गैंगस्टर को ललकारते हुए कहा कि ऐसे कई लोगों को देख चुके हैं, जो बाहर बैठकर युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाते हैं।

फोन पर तीखी बहस, जान से मारने की धमकी
फोन पर हुई बातचीत के दौरान गैंगस्टर ने विधायक को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी और कहा कि पहले जल्ला और फिर उनका नंबर है। इसके जवाब में विधायक ने कहा कि पहले उन्हें मारकर दिखाए, उसके बाद किसी और के बारे में सोचे। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बहस चली, जिसका वीडियो सामने आया है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
बताया जा रहा है कि हाल ही में गैंगस्टर ने विदेशी नंबर से कॉल कर विधायक को धमकी दी थी। इसके बाद पायल में विधायक के एक करीबी की दुकान पर फायरिंग भी की गई थी। दो-तीन दिन पहले गैंगस्टर के गुर्गों ने विधायक की मीडिया टीम के एक सदस्य को राणो पुल के पास घेरकर जान से मारने की धमकी दी। उसे चेतावनी दी गई कि वह विधायक से जुड़ा हुआ है और अपना हिसाब चुकता कर ले।

DGP को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा
लगातार मिल रही धमकियों के बाद विधायक ग्यासपुरा ने गौरव यादव को पत्र लिखकर अपनी और अपने सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220266

Share this Post