Fri, 19 Jun 2026

BREAKING : FIR की खबरों पर संदीप पाठक का बड़ा बयान, देखे बिना नहीं दे सकता जवाब

पंजाब में दर्ज FIR को लेकर राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीते दिन से टीवी चैनलों पर उनके खिलाफ दो FIR दर्ज होने की खबरें चल रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक या अनौपचारिक जानकारी नहीं मिली है।

‘कॉपी मिलने के बाद ही दे सकूंगा जवाब’
संदीप पाठक ने कहा कि वह FIR की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पूरे मामले को समझकर जवाब दे सकें। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि अगर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर FIR दर्ज की गई है, तो वह उसे देखने के बाद ही पूरी तरह प्रतिक्रिया देंगे।

‘सिद्धांतों के साथ राजनीति की है’
उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें जानते हैं या उनके साथ काम कर चुके हैं, वे इस बात से वाकिफ हैं कि उन्होंने हमेशा सिद्धांतों और नैतिकता के आधार पर काम किया है। चाहे वह आम आदमी पार्टी में रहे हों या अब भारतीय जनता पार्टी में, उन्होंने हमेशा अपने सिद्धांतों को प्राथमिकता दी है।

‘राजनीति में सफलता-असफलता मायने नहीं रखती’
पाठक ने कहा कि उनके लिए राजनीति में सफलता या असफलता महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह जरूरी है कि वह अपने राजनीतिक धर्म से कभी समझौता न करें। उन्होंने आम आदमी पार्टी को किसी निजी कारण से नहीं छोड़ा, बल्कि लंबे समय से चल रहे वैचारिक मतभेद और कार्यशैली में अंतर के चलते यह फैसला लिया। अब वह भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए भी अपने सिद्धांतों के अनुसार काम करेंगे।


190

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167857