Fri, 19 Jun 2026

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-बारिश से गर्मी से राहत; जालंधर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। जालंधर सहित कई जिलों में रविवार सुबह से तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली भी बाधित हुई है। अचानक बदले मौसम से लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के कारण ठंडक का एहसास भी होने लगा है। बारिश और गरज के साथ तेज हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते मौसम में बदलाव जारी रहेगा। गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, पठानकोट, नवांशहर और अमृतसर समेत कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली कड़कने और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

4-5 मई को ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं कई अन्य जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

8 मई तक मौसम अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट रहेगा, जबकि 7 और 8 मई को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने 8 मई तक राज्य में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।


220

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167847