Mon, 03 Aug 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कनाडा में कपिल शर्मा एक बार फिर निशाने पर! उनके कैफे के पास चली गोलियां

कनाडा के सरे शहर में 120 स्ट्रीट क्षेत्र में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह वारदात उस इलाके में हुई जहां कपिल शर्मा से जुड़ा एक कैफे स्थित है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

कैफे के आसपास कई प्रतिष्ठान मौजूद
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस स्थान के पास गोलीबारी हुई वहां कपिल शर्मा का कैप्स कैफे और उसके आसपास कई अन्य कैफे भी मौजूद हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग का निशाना कौन सा प्रतिष्ठान था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ कथित धमकी भरे पोस्ट भी सामने आए हैं, जिनमें कपिल शर्मा और उनके कैफे को लेकर चेतावनी जैसी बातें कही गई हैं। हालांकि इन पोस्ट्स की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल किसी भी आधिकारिक एजेंसी ने इन धमकी भरे पोस्ट्स की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191557