Fri, 19 Jun 2026

पंजाब में 12वीं क्लास के युवकी की गोली मारकर हत्या, मामले पर SSP का बयान आया सामने

पंजाब के अमृतसर के महिसमपुरा रोड पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमरजोत सिंह के रूप में हुई है। वह सुखराज सिंह का इकलौता बेटा था और 12वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार सदमे में है और घर में मातम पसरा हुआ है।

जांच में सामने आई फायरिंग की बात
शुरुआत में पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क हादसा हुआ है, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद मामला हत्या का निकला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच के दौरान युवक के शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए, जिससे स्पष्ट हो गया कि उसकी हत्या फायरिंग करके की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस वारदात से सहमे हुए हैं।  

हर पहलू से की जा रही है जांच-SSP 
इस मामले में एसएसपी देहात सोहेल मीर ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


160

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167857