Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सीवरेज की समस्या के कारण महिला की मौत के बाद भी कुंभकर्णी नींद सोआ पड़ा है नगर निगम प्रशासन,

आज तिथि 26 अगस्त जालन्धर : बेस्ट हल्का पंजाब में आप सरकार का पावरफुल हल्का होने के बावजूद सीवरेज और पानी की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही,,,
सीवरेज की समस्या के कारण महिला की मौत के बाद भी कुंभकर्णी नींद सोआ पड़ा है नगर निगम प्रशासन,

 पूर्व पार्षद जगदीश समराय,,,

जालंधर 26 अगस्त::: पंजाब में सबसे पावरफुल जालंधर का बेस्ट हल्का माना जा रहा है,जहां से जालंधर लोकसभा से सांसद, बेस्ट हलके के विधायक, आप पार्टी के अध्यक्ष और चेयरमैंनस और आप पार्टी में दूसरी पार्टियों से शामिल हुए सीनियर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर और भी दूसरी पार्टियों से काफी मात्रा में आए पूर्व पार्षद के होते हुए भी बेस्ट हल्के की हालत आज बहुत ही तरस योग बनी हुई है,  पूर्व पार्षद जगदीश समराय यह भी बताया के नगर निगम की ओर से भी बेस्ट हल्के में पूरी तरह से तवज्जो नहीं दी जा रही, इसमें सीवरेज कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर, जे.ई., एसडीओ की गिनती बाकी हलकों  से कम है और नगर निगम के व्हीकलो की भी बहुत भारी कमी  तीनों हल्का से इस बेस्ट हल्के में  गिनती बहुत कम है,
 बेस्ट क्षेत्र की सीवरेज समस्या को लेकर जालंधर निगम के उच्च अधिकारी और सीवरेज और वाटर सप्लाई के अधिकारी जरा सा भी गंभीर नहीं है, इस समय बेस्ट विधानसभा क्षेत्र के ज्यादातर मोहल्ले बंद सीवरेज की समस्या से पूरी तरह से जूझ रहे हैं, परंतु उनका पक्का हल निकालने की और कोई भी कोशिश नहीं की जा रही, कई बार धरने लगाने के बावजूद भी नगर निगम के उच्च अधिकारियों की ओर से कोई भी ठोस प्रबंध नहीं किया जा रहे ,अब छोटी-छोटी समस्या अब बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है, बेस्ट क्षेत्र में हर मोहल्ले में गंदा पानी और सीवरेज की समस्या आ रही है, और क्षेत्र के लोग गंदा पानी पीने पर भी मजबूर है नगर निगम में कोई भी सुनवाई नहीं है नगर निगम के अधिकारी लग रहा है कुंभकरणीय नीद सोए हुए हैं ,उनको कोई परवाह नहीं है ,
वीरवार को महिला की मौत का कारण नगर निगम के उच्च अधिकारी हैं जिन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और मृतक महिला के परिवार को पंजाब सरकार और नगर निगम की ओर से मुआवजा मिलना चाहिए इसके लिए  सोमवार को नगर निगम कमिश्नर को एक मांग पत्र दिया जाएगा जिसकी कॉपी मुख्यमंत्री पंजाब सरकार को भेजी जाएगी इस  पर कोई ठोस फैसला पंजाब सरकार नहीं लेती तो नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया जाएगा क्योंकि सारी की सारी गलती नगर निगम के अधिकारियों की है जो सही समय पर समस्या का हल नहीं किया और सभी प्रेस में इस बात बाबत लिखा गया फिर भी कारपोरेशन के अधिकारियों को कोई चिंता और प्रवाह नहीं की गई इसमें जो भी अधिकारी जिम्मेदार होगा उसे पर कार्रवाई करने के लिए नगर निगम के कमिश्नर को कहा जाएगा साड़ी की सारी जिम्मेवारी नगर निगम की बनती है

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256622

Share this Post