Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मिशन इन्द्रधनुष 5.0: टीकाकरण से वंचित 3000 बच्चों को कवर करेगा अभियान

मिशन इन्द्रधनुष 5.0: टीकाकरण से वंचित 3000 बच्चों को कवर करेगा अभियान

11 सितंबर से 25 नवंबर तक तीन पड़ाव में चलाया जाएगा अभियान

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को अभियान की 100 प्रतिशत कवरेज के लिए स्वास्थ्य टीमों को सहयोग देने के दिए आदेश
जालंधर, 25 अगस्त

जालंधर जिले में 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 3000 बच्चें जो टीकाकरण से वंचित है के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन इंद्रधनुष-5.0 विशेष टीकाकरण अभियान 11 सितंबर से शुरू किया जा रहा है।डिप्टी कमिश्नर ने जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दौरान वंचित रहे 3000 बच्चों के लिए टीकाकरण का पहला पडाव 11 से 15 सितंबर तक, इसी तरह दूसरा पडाव 9 से 14 अक्तूबर तक और तीसरा पडाव 20 से 25 अक्तूबर तक संचालित किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने पहचान कर ली है कि ये बच्चे कहां रहते है और उन्हें कवर करने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में 272 ए.एन.एम. और 1400 आशा कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे चुका है।

डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस, शिक्षा, स्थानीय निकाय, ग्रामीण विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को कैंपों के दौरान स्वास्थ्य टीमों को पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण प्रोग्राम है जिसका उदेश्य उन बच्चों को कवर करना है जो टीकाकरण से वंचित है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष 5.0 अधीन पूरी वैक्सीन प्रक्रिया को Y-Win ( विन ओवर वैक्सीन ) पोर्टल पर डिजिटल किया जाएगा। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने जिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता की और ओट्स क्लीनिक, शेखे पुनर्वास केंद्र और सिविल अस्पताल और नूरमहल के नशा मुक्ति केंद्रों की प्रक्रियाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. रमन कुमार शर्मा, डीएमसी डा. जोति, जिला टीकाकरण अधिकारी राकेश कुमार व अन्य मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256622

Share this Post