Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आज लगेगा 8 घंटे का पावर कट, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

शहर में इतने घंटे रहेगा बिजली का कट, ये इलाके रहेंगे प्रभावित 
 
पंजाब में गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली कटौती का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को पावर ग्रिड की जरूरी मरम्मत के चलते पठानकोट शहर और आसपास के कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर ग्रिड में मेंटेनेंस के कारण सुबह से शाम तक बिजली सप्लाई बंद रखने का फैसला लिया गया है। इससे शहर के कई इलाकों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इन इलाकों पर पड़ेगा असर
एसडीओ उत्तरी पठानकोट के मुताबिक 66 केवी रानीपुर, डेरीवाल, तारागढ़, नरोट जैमल सिंह और सुजानपुर के साथ-साथ 11 केवी आनंदपुर और अबरोल नगर फीडरों की सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। 11 केवी प्रीतपुर, टेलीफोन एक्सचेंज, सिटी और सैली रोड फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

लोगों से की गई अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और वैकल्पिक इंतजाम कर लें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220767

Share this Post