Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

खराब मौसम बना आफत, फ्लाइट डायवर्ट होते ही यात्रियों में मची चीख-पुकार

हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खराब मौसम के चलते उसे अचानक डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट के हवा में लंबे समय तक चक्कर काटने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया।

तय समय पर नहीं हो पाई लैंडिंग
मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने दोपहर 3 बजे हैदराबाद से उड़ान भरी थी और इसे शाम करीब साढ़े 4 बजे हुबली पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के कारण पायलट को लैंडिंग में दिक्कत आई और फ्लाइट को डायवर्ट करने का फैसला लेना पड़ा। मौसम की परिस्थितियों के चलते विमान करीब 2 घंटे तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इस दौरान प्लेन में सवार 22 यात्री काफी घबरा गए। कुछ यात्री रोते और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बेंगलुरु में करवानी पड़ी सुरक्षित लैंडिंग
आखिरकार शाम करीब 6:30 बजे फ्लाइट को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। बाद में स्थिति सामान्य होने पर रात 11 बजे फ्लाइट को हुबली के लिए रवाना किया गया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने यात्रियों को गहरे डर में डाल दिया। फ्लाइट के अंदर का माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई यात्री घबराहट में रो रहे थे और सुरक्षित लैंडिंग के लिए दुआएं मांग रहे थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221172

Share this Post