Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिका में खौफनाक हत्याकांड, पिता ने अपने ही 8 बच्चों को उतारा मौत के घाट

अमेरिका के श्रेवेपोर्ट शहर में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी ही फैमिली को निशाना बनाते हुए हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने असॉल्ट राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर 8 मासूम बच्चों की जान ले ली, जिनमें से 7 उसके अपने बच्चे थे।

सोते हुए बच्चों पर बरसाईं गोलियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खौफनाक वारदात रविवार सुबह करीब 6 बजे की है। आरोपी शमार एलकिंस ने घर में सो रहे बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। उसने बिना किसी रहम के बच्चों पर गोलियां चला दीं। 7 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्चा जान बचाने के लिए छत की ओर भागा, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा करते हुए उसे भी छत पर गोली मार दी। हालांकि 13 साल का एक लड़का किसी तरह छत से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल है।

पत्नी और रिश्तेदारों को भी बनाया निशाना
बताया जा रहा है कि आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी पर हमला किया और फिर दूसरे घर में जाकर बच्चों के साथ उनकी मौसी (कजिन की मां) पर भी गोलियां चलाईं। दोनों महिलाएं फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं।

पूरे इलाके में दहशत और मातम
मृत बच्चों की पहचान जयला (3), शायला (5), कायला (6), लैला (7), मरकेडॉन (10), सारियाह (11), खेडारियन (6) और ब्रेलॉन (5) के रूप में हुई है। इन सभी में 7 सगे भाई-बहन और एक उनका कजिन शामिल था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को इस हत्याकांड की वजह बताया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220751

Share this Post