Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

2027 की तैयारी के लिए पंजाब में एजेंसियां भेज रही भाजपा, सीएम मान का तीखा प्रहार

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भगवंत मान संजीव अरोड़ा के घर पर हुई रेड पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी महज 10 सालों में नेशनल पार्टी बन गई है। पिछले की कुछ समय से हम देख रहे है कि केंद्र की भाजपा सरकार धीरे-धीरे लोकतंत्र का गला दबा रही है। यह लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही है। पूरे देश में इस समय डराने और धमकाने की राजनीति चल रही है।

भाजपा आप को निशाना बना रही है
सीएम मान जिन स्टेट में भाजपा की सरकार नहीं है, उन स्टेट में भाजपा या तो फंडिंग रोककर परेशान कर रही है या फिर गर्वनर के जरिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। आप पार्टी को तो स्पेशल निशाने पर लिया हुआ है। सीएम मान ने कहाकि भाजपा की सोच है कि वह कांग्रेस को तो झेल लेंगे, लेकिन कोई तीसरी पार्टी ना सत्ता में आ जाए, ऐसे में दिल्ली में आप के नेताओं पर पर्चे किए गए। शराब घोटालों के पर्चे बनाए गए।

भाजपा एजेंसियों के जरिए जीतती है चुनाव
सीएम मान का कहना है कि नेताओं को भाजपा ज्वाइन करने के लिए दवाब बनाया गया। उन्होंने कहाकि यह डराने-धमकाने की राजनीति देश भर में चल रही है। पश्चिम बंगाल में डीजीपी से लेकर सभी अधिकारियों को बदल दिया गया, उसका कारण यह है कि वहां पर चुनाव होने जा रहे है। चुनाव लोगों से नहीं एजेंसियों और चुनाव आयोग के जरिए जीतने की कोशिश करते है।

भाजपा 2027 की चुनावों की तैयारियों में जुटा
उन्होंने आगे कहा कि कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड चल रही है। संजीव अरोड़ा ने भाजपा के नेता को उपचुनाव में हराया था और आज वह भी दागी हो गए। इसका मतलब यह है कि भाजपा द्वारा 2027 में विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू की गई है, जिसमें ईडी, इनकम टैक्स की टीम सहित अन्य एजेंसियों को पंजाब में भेजा जा रहा है। विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा को 117 नेता नहीं मिल रहे। भाजपा चाहती है या तो ये नेता चुनाव ना लड़े, नहीं तो वह उनके समर्थन में आ जाए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221147

Share this Post