Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बैग में हथियार लेकर पहुंचा छात्र, टीचर समेत कई बच्चों को मारा

तुर्किये में लगातार दूसरे दिन स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। बुधवार को एक मिडिल स्कूल में 13 वर्षीय छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में एक शिक्षक सहित 9 छात्रों की मौत हो गई, जबकि करीब 13 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद हमलावर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दो कक्षाओं में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग
बताया जा रहा है कि हमलावर स्कूल के अंदर दो कक्षाओं में घुसा, जहां पांचवीं कक्षा के छात्र पढ़ रहे थे। उसने वहां बिना किसी चेतावनी के गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान कई छात्र और शिक्षक उसकी गोली का शिकार बने। घायलों में से कई की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

जान बचाने के लिए छात्रों ने लगाई छलांग
घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि कई छात्र अपनी जान बचाने के लिए स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदते नजर आए। हालांकि इन वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया और जांच शुरू कर दी गई है। अकीन गुरलेक ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post