Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर-मोहाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी साजिश नाकाम

अमृतसर और मोहाली की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

In a major breakthrough, the Counter Intelligence Wing busts a #Pakistan's ISI-backed cross-border terror module. In a joint operation, SSOC Amritsar & SSOC Mohali apprehend one accused and recovers 4 hand grenades and 2 foreign-made pistols along with ammunition.

Preliminary… pic.twitter.com/N3iwadXqYQ

— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 16, 2026

 

आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और मोहाली की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान आरोपी के पास से 4 हथगोले और 2 विदेशी निर्मित पिस्तौलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार यह बरामदगी बड़े हमले की साजिश की ओर इशारा करती है।

पाकिस्तान की ISI से जुड़े तार सामने आए
शुरूआती जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी ISI के इशारे पर काम कर रहा था। आरोपी के तार पाकिस्तान और विदेशों में बैठे हैंडलरों से जुड़े हुए पाए गए हैं, जो उसे निर्देश दे रहे थे।

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से भी कनेक्शन
सूत्रों के अनुसार आरोपी का संबंध चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े आतंकी मॉड्यूल से भी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post