Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना का लाडोवाल टोल 3 घंटे रहेगा फ्री, टोल यूनियन का ऐलान

लुधियाना टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब (रजि.) ने बुधवार को पूरे प्रदेश में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। यूनियन ने अपनी मांगों के समर्थन में 15 अप्रैल को पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इस आंदोलन के तहत लाडोवाल टोल प्लाजा पर दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक टोल पूरी तरह फ्री रखा जाएगा।

3 घंटे तक नहीं वसूला जाएगा टोल टैक्स
यूनियन के मुताबिक, इस दौरान टोल के सभी बैरियर खोल दिए जाएंगे और किसी भी वाहन से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जबकि सरकार के खिलाफ यह एक प्रतीकात्मक विरोध भी होगा।

कैशलेस और बूथलेस पॉलिसी का विरोध
टोल कर्मियों ने साफ किया है कि उनका विरोध सरकार की कैशलेस और बूथलेस पॉलिसी के खिलाफ है। कर्मचारियों का कहना है कि पूरी तरह डिजिटल सिस्टम लागू होने से उनकी नौकरियों पर सीधा खतरा पैदा हो गया है। उनका आरोप है कि नई नीति के जरिए धीरे-धीरे टोल बूथ खत्म किए जा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है।

यूनियन की सरकार को चेतावनी
यूनियन नेताओं ने मांग की है कि टोल बूथ खत्म करने की योजना को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल यह प्रदर्शन पूरे पंजाब में एक साथ किया जा रहा है। अगर सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तो टोल कर्मियों का यह आंदोलन राज्यव्यापी बड़े विरोध में बदल सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234572

Share this Post