Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

वृंदावन हादसे में बढ़ा मृतकों का आंकड़ा, यमुना से मिला 15वां शव

यूपी के वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद लगातार शव बरामद हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब 15वां शव मिला है, जिसकी पहचान 24 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में डर और शोक का माहौल बना हुआ है।

लुधियाना की बहू थी मोनिका
मृतका मोनिका मूल रूप से हरियाणा के जिला अंबाला की रहने वाली थी। वह नारायणगढ़ तहसील के गांव खानपुर राजपूताना की निवासी थी। मोनिका के भाई ने जानकारी दी कि सुबह के वक्त जब तलाशी अभियान चल रहा था, तब प्रशासन को मोनिका का पार्थिव शरीर मिला। इसके तुरंत बाद ही परिजनों को इस अनहोनी की सूचना दी गई। इस खबर के पहुंचते ही पूरे गांव खानपुर राजपूताना में शोक की लहर दौड़ गई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

6 महीने पहले ही हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि मोनिका की शादी करीब 6 महीने पहले लुधियाना के दुगरी फेज-2 में हुई थी। शादी के बाद परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पार्थिव शरीर को हरियाणा स्थित उसके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261206

Share this Post