Tue, 16 Jun 2026

गुजरात में दिल दहला देने वाला हादसा, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं पर ट्रक चढ़ा

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु
पुलिस के मुताबिक हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। श्रद्धालुओं का एक जत्था पैदल Bahucharaji Temple की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की भी जान चली गई। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

श्रद्धालु ने बताई हादसे की आपबीती
घटना के चश्मदीद एक श्रद्धालु ने बताया कि वे राजकोट के दत्ता गांव से दर्शन करने के बाद विरामगाम की ओर जा रहे थे। सभी लोग सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी लखतर-विरामगाम हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।


150

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167318