Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लेबनान पर इजराइली हमले तेज, एक दिन में 254 मौतें, 1100 से अधिक घायल

लेबनान में इजराइल के ताजा हमलों ने भारी तबाही मचाई है। एक ही दिन में 254 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1165 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए देश में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है।

सरकार ने झोंकी पूरी ताकत, मदद की अपील
लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि इजराइली हमलों को रोकने के लिए सरकार अपने सभी राजनीतिक और कूटनीतिक संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री रकान नासेरद्दीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल मदद की अपील की है। लगातार बढ़ते घायलों के कारण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ रहा है।

सीजफायर को लेकर बढ़ा विवाद
इस बीच सीजफायर को लेकर विवाद और गहरा गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं है। जेडी वेंस ने कहा कि इस संबंध में कोई वादा नहीं किया गया था।

ईरान की चेतावनी, अमेरिका पर दबाव
दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उसे तय करना होगा कि वह सीजफायर लागू करवाना चाहता है या इजराइल के जरिए युद्ध को जारी रखना चाहता है, क्योंकि दोनों स्थितियां एक साथ संभव नहीं हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post