Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जिस मां ने जन्म दिया, उसी पर चढ़ा ट्रैक्टर… बठिंडा में बेटे की दरिंदगी ने रुला दिया

पंजाब के बठिंडा से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जमीन के विवाद ने लिया खौफनाक रूप
जानकारी के अनुसार पीड़िता नसीब कौर और उनके बेटे कुलदीप सिंह के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन कुलदीप ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी उसकी मां अपने हक की मांग करते हुए ट्रैक्टर के आगे लेट गई और विरोध जताने लगी। इसी दौरान आरोपी बेटे ने ट्रैक्टर आगे बढ़ाते हुए अपनी मां को कुचल दिया।

घायल मां को घसीटता रहा आरोपी
हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अपनी घायल मां को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर सड़क किनारे घसीटा और मारपीट भी की। यह पूरी घटना देखकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। बाद में महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
मामले की जानकारी देते हुए अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे मुख्य सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। बयान दर्ज होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263928

Share this Post