Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में लापरवाही बनी मौत की वजह, 7 साल की बच्ची को कुचलकर निकली कार, इलाके में मातम

जालंधर के गुरु नानक पुरा वेस्ट इलाके में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रोज की तरह खेलते समय हुआ हादसा
मृतक बच्ची राधिका रोजाना की तरह अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान एक कार चालक गली में पहुंचा और गाड़ी मोड़ते समय उसने बच्ची पर ध्यान नहीं दिया। लापरवाही के चलते कार सीधे बच्ची के ऊपर चढ़ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चीख-पुकार से गूंजा इलाका
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बच्ची को गंभीर हालत में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक मासूम की अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोगा का रहने वाला है और जालंधर अपने रिश्तेदारों से मिलने आया हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262108

Share this Post