Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में चली गोलियां, एक युवक जख्मी

जालंधर के राज नगर इलाके में देर रात करीब 12 बजे गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जिसकी पहचान बब्बल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया। फिलहाल प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

एंबुलेंस में देरी, ऑटो से ले जाना पड़ा अस्पताल
परिवार के मुताबिक गोली लगने के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन करीब 45 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में परिजन घायल युवक को ऑटो में डालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान युवक दर्द से कराहता नजर आया।

घायल युवक की ने बताया कि उनके बेटे सन्नी लूथर पर चिट्टा बेचने के गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उनके बेटे कोई नशा नहीं बेचते हैं। गोलियां चलाने का आरोप लगे युवक के रिश्तेदार जोगा ने बताया कि उनके बच्चों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उलटा दूसरी पार्टी के उनके बेटे पर गोलियां चलाईं जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है।

पुलिस जांच में जुटी, हथियार बरामद नहीं
मामले की जानकारी मिलते ही बस्ती एरिया से एडीसीपी-2 मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और परिवारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में 2 से 3 फायरिंग की बात सामने आई है, जबकि मौके से 2 खोल बरामद हुए हैं। हालांकि अभी तक हथियार बरामद नहीं हो पाया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221170

Share this Post