Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

BREAKING : पंजाब में हिली धरती: जालंधर समेत कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पंजाब में आज रात करीब 9:45 बजे धरती हिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जालंधर सहित राज्य के कई अन्य इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे कि अचानक कंपन महसूस होते ही वे सहम गए और सुरक्षा की दृष्टि से खुले स्थानों की ओर भागने लगे।

भूकंप के झटके महसूस होते ही स्थानीय निवासियों के बीच डर साफ़ देखा गया। कई मोहल्लों में लोग अपने परिवारों के साथ घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक वापस अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। चश्मदीदों के अनुसार उन्हें कुछ सेकंड तक जमीन हिलती हुई महसूस हुई जिसके बाद उन्होंने एहतियातन एक-दूसरे को सतर्क करना शुरू कर दिया।

गनीमत यह रही कि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी और यह कंपन कुछ ही पलों के लिए रहा। राहत की बात यह है कि राज्य के किसी भी हिस्से से फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218730

Share this Post