Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राघव चड्ढा मामले पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का भी आया बयान, देखें Video

जालंधर से संत निर्मल दास जी जोड़े वाले और अन्य महान संतों के नेतृत्व में दमड़ी यात्रा के लिए एक विशेष ट्रेन हरिद्वार के लिए रवाना की गई। यह ट्रेन दोपहर 3 बजे जालंधर रेलवे स्टेशन से चली, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। इस विशेष ट्रेन को पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने संगत को शुभकामनाएं दीं। मोहिंदर भगत ने बताया कि जम्मू से भारी संख्या में संगत जालंधर पहुंची है और यहां से सभी श्रद्धालु हरिद्वार में श्री गुरु रविदास जी के जन्मदिवस के अवसर पर यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने सभी को इस पावन अवसर की बधाई भी दी।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मोहिंदर भगत ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 14 सालों में केंद्र ने अपने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आई बाढ़ के दौरान किसानों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपए की सहायता राशि अब तक जारी नहीं की गई। जब भी कोई घटना होती है तो पंजाब पर दोष मढ़ दिया जाता है, जबकि सुरक्षा में लापरवाही केंद्र की जिम्मेदारी है। चंडीगढ़ को लेकर केंद्र का रुख दोहरा है।

पार्टी के खिलाफ बोलना ठीक नहीं
राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने के मामले पर मोहिंदर भगत ने कहा कि किसी भी पार्टी को अपने नेताओं को नियुक्त या हटाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन पार्टी के अंदर रहते हुए उसके खिलाफ बोलना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के फैसले पर सरकार कायम है और यह राघव चड्ढा का निजी मामला है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262108

Share this Post