जालंधर कैंट पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को बड़ी राहत
4 अप्रैल को होगा शिलान्यास, क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग होगी पूरी,
आशा रानी समराय ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर विनीत धीर का आभार व्यक्त किया ।
जालंधर आज तिथि 03 अप्रैल (सोनू) : नगर निगम द्वारा लंबे समय से लंबित पड़ा एक महत्वपूर्ण विकास प्रोजेक्ट अब धरातल पर उतरने जा रहा है। इस परियोजना के तहत शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के समीप दो नई पुलियों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर कुल लगभग 5.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड नंबर 61 की इंचार्ज और पश्चिमी हल्का कोऑर्डिनेटर (महिला)_आशा रानी समराय ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली पुली बहुत पुरानी और छोटी थी और बहुत ही खस्ता हालत में हो चुकी थी, जिससे इलाके में ट्रैफिक समस्या हमेशा ही बनी रहती थी, ज्यादातर शाम को तो बहुत ज्यादा आम पब्लिक को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ता था, इसके साथ ही नहर के किनारो पर तक़रीबन 12 किलोमीटर पर सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की ग्रिल भी लगाई जाएगी।
आशा रानी समराय ने बताया कि 4 अप्रैल (शनिवार) को शाम 4:00 बजे इस परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और जालंधर के मेयर विनीत धीर मुख्य मेहमान के रूप से उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर,गुरु नानक नगर, न्यू गुरु नानक नगर, रतन नगर, न्यू रतन नगर,अमर नगर न्यू अमर नगर, राज नगर, मधुबन कॉलोनी,आर्य नगर सहित कई अन्य इलाकों के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन भी अधिक सुगम व सुरक्षित हो जाएगा।
आशा रानी समराय ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर विनीत धीर का अपनी ओर से और सभी इलाका निवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इस प्रोजेक्ट को पास करवाने में सिर्फ और सिर्फ कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत और बहुत खास योगदान मेयर वनीत धीर का रहा, आशा रानी समुराई में स्पष्ट शब्दों में कहा कुछ लोग इस प्रोजेक्ट का क्रेडिट लेने और नंबर बनाने की कोशिश कर रहे थे,जबकि इस प्रोजेक्ट और इस योजना को पास करवाने में उनका कहीं कोई योगदान नहीं है उन्होंने कहा के कई छोटभैया सिर्फ अपना नाम चमकाने में लगे हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट में उनकी दाल गलने वाली नहीं है, यह पूरी तरह मेयर विनीत धीर के लगातार प्रयासों का परिणाम है, उन्होंने कहा कि जिस लगन मेहनत और दूरदर्शिता से इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया वह काबिले तारीफ है और खास करके इसी कड़ी में डॉक्टर अंबेडकर नेशनल इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट से पुलियों का डिजाइन तैयार करवाया गया ताकि निर्माण गुणवता में कोई समझौता न हो,,


Comments
No comments yet.