Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में मायके आई बहन से घर के बाहर स्नैचिंग, गहने और नकदी ले उड़ा लुटेरा; देखें CCTV फुटेज

जालंधर शहर में अपराधियों का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि अब लोग अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू से सामने आया है, जहां दिन-दिहाड़े एक बेखौफ लुटेरे ने घर के बाहर खड़ी महिला को अपना निशाना बनाया। इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है, जिसमें बाइक सवार स्नैचर को तेजी से वारदात को अंजाम देकर फरार होते देखा जा सकता है।

मायके आई बहन के साथ गाड़ी के पास हुई वारदात
पीड़ित महिला के भाई विक्रांत गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन चेनाली अपने परिवार से मिलने के लिए मायके आई हुई थीं। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जब वह किसी काम से बाहर जाने के लिए घर के बाहर गली में खड़ी अपनी गाड़ी में बैठने ही वाली थीं, तभी पीछे से एक अज्ञात बाइक सवार स्नैचर वहां पहुंचा। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, लुटेरे ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से पर्स छीना और रफूचक्कर हो गया। परिवार के सदस्यों ने शोर मचाते हुए लुटेरे का पीछा भी किया, लेकिन बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण आरोपी आंखों से ओझल होने में कामयाब रहा।

पर्स में थे सोने के गहने और जरूरी दस्तावेज
पीड़ित परिवार के अनुसार छीने गए पर्स में हजारों रुपये की नकदी के साथ-साथ कीमती सोने के गहने भी मौजूद थे। इसके अलावा पर्स में घर की चाबियां और कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तिगत दस्तावेज भी रखे हुए थे। घटना की तुरंत सूचना रामामंडी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिस का डर न होने के कारण स्नैचर अब गलियों के अंदर घुसकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post