Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

विवादों में आए Yo Yo Honey Singh, लाइव शो के दौरान शराब प्रमोट के लगे आरोप

रैपर Yo Yo Honey Singh एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव शो के दौरान हाथ में एक ड्रिंक लिए एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन पर शराब को बढ़ावा देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

मुंबई शो में हुई एंट्री
जानकारी के अनुसार 28 मार्च को मुंबई में आयोजित एक लाइव शो के दौरान हनी सिंह ने शानदार अंदाज में एंट्री की। वह अपनी लग्जरी कार से पहुंचे और इस दौरान उन्हें एक ड्रिंक थमाई गई। हनी सिंह ने उस ड्रिंक को स्टाइलिश तरीके से पकड़ते हुए स्टेज की ओर बढ़ना शुरू किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल वीडियो पर उठे सवाल
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोगों ने आरोप लगाया कि हनी सिंह अपने शो के दौरान शराब को प्रमोट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हनी सिंह की आलोचना लगातार बढ़ती जा रही है। यूजर्स इस पूरे मामले पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिससे यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221359

Share this Post