Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में उल्टी पड़ी रेड, आरोपी फरार और पुलिस अंदर बंद

जालंधर के पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में उस वक्त एक फिल्मी और बेहद अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब वहां छापेमारी करने पहुंची थाना 7 की पुलिस टीम खुद ही इमारत के भीतर फंस गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर में अनैतिक और अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। योजना के मुताबिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन स्पा सेंटर के मालिक को रेड की भनक पहले ही लग गई। शातिर मालिक ने पुलिस के अंदर दाखिल होने से पहले ही मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और अपने स्टाफ के साथ रफूचक्कर हो गया।

एसी चल रहा था पर दरवाजे पर लटका था ताला
जब पुलिस की गाड़ियां स्पा सेंटर के बाहर रुकीं, तो बाहर से सब कुछ बंद नजर आया। हालांकि, गौर करने वाली बात यह थी कि स्पा सेंटर के एयर कंडीशनर (AC) चालू थे, जिससे स्पष्ट हो गया कि पुलिस के पहुंचने के चंद मिनट पहले ही यहां से लोग फरार हुए हैं। पुलिस ने हार न मानते हुए साथ वाली इमारत के रास्ते स्पा सेंटर के भीतर प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन स्पा मालिक की चतुराई यहीं खत्म नहीं हुई। पुलिस टीम जैसे ही दूसरी इमारत के जरिए ऊपर पहुंची, उस बिल्डिंग को भी नीचे से लॉक कर दिया गया।

डेढ़ घंटे तक कैद रहे मुलाजिम, सीढ़ी लगाकर हुआ रेस्क्यू
इस ड्रामे के चलते एक महिला पुलिसकर्मी और तीन पुरुष मुलाजिम करीब डेढ़ घंटे तक इमारत के अंदर ही फंसे रहे। चाबी न मिलने और बाहर से रास्ता बंद होने के कारण पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आखिरकार स्थिति को संभालने के लिए मौके पर लोहे की सीढ़ी मंगवानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद सीढ़ी के रास्ते से एक-एक करके पुलिसकर्मियों को नीचे उतारा गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262108

Share this Post