Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : धोनी इतने दिनों के लिए IPL से हुए बाहर, वजह आई सामने

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों के लिए मैदान से दूर हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, धोनी इस समय मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं और रिकवरी की प्रक्रिया में हैं।

Official Statement

MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.

Get well soon, Thala! ???????? pic.twitter.com/4dgmt5EWFi

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026

 

काफ स्ट्रेन के कारण रिहैब में 'थाला'
चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए धोनी की फिटनेस पर अपडेट साझा किया है। फ्रैंचाइजी ने बताया कि धोनी को 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली में खिंचाव) की समस्या हुई है, जिसके कारण वह फिलहाल रिहैबिलिटेशन सेंटर में समय बिता रहे हैं। डॉक्टरों और फिजियो की निगरानी में उनकी फिटनेस पर काम किया जा रहा है, लेकिन सावधानी बरतते हुए उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती 14 दिनों तक आराम दिया जा सकता है।

CSK के इन तीन बड़े मुकाबलों पर पड़ेगा असर
यदि धोनी दो हफ्तों के लिए बाहर होते हैं, तो वह कम से कम तीन महत्वपूर्ण मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। शेड्यूल के मुताबिक, सीएसके का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है। इसके बाद 3 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पंजाब किंग्स से भिड़ंत होनी है। धोनी की अनुपस्थिति में टीम को न केवल एक फिनिशर, बल्कि विकेट के पीछे उनके रणनीतिक दिमाग की कमी भी खलेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221170

Share this Post