Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में पेट्रोल को लेकर हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें; देखें Video

जालंधर शहर में पेट्रोल को लेकर असामान्य स्थिति देखने को मिली, जहां अफवाहों के चलते लोगों में घबराहट फैल गई। पेट्रोल खत्म होने की आशंका के कारण उपभोक्ता बड़ी संख्या में पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे दिन-रात लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

संविधान चौक के पास पंप का स्टॉक खत्म
स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब संविधान चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया और उसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। पंप के सेल्समेन सुदर्शन सिंह के मुताबिक, करीब आधे घंटे पहले ही पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया था, जिसके चलते पंप बंद करना पड़ा। पेट्रोल की सप्लाई में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जल्द ही स्टॉक फिर से उपलब्ध हो जाएगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।

लॉकडाउन की अफवाहों से बढ़ी चिंता
सुखमोहन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉकडाउन को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि पंप संचालक किसी तरह की घबराहट नहीं फैला रहे हैं और प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक के बाद स्थिति को नियंत्रण में बताया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219090

Share this Post