Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर पेट्रोल संकट: लॉकडाउन की अफवाहों ने बढ़ाई भीड़, जानें क्या है पंपों के 'ड्राई' होने का सच

जालंधर में पेट्रोल को लेकर बीते दिन असामान्य स्थिति देखने को मिली।बताया जा रहा है कि ऐसे में शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पूरे दिन केवल प्रीमियम पेट्रोल ही बेचा गया, जबकि नॉर्मल पेट्रोल पूरी तरह से गायब रहा। इससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। वहीं सविधान चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के संचालक से पंपों पर लोगों की कतारें लगने को लेकर बातचीत की गई। इस दौरान भारत पेट्रोलियम कंपनी के पंप मालिक व एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने बताया कि पंपों पर लोग पैनिक होकर तेल भरवाने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।

वहीं कंपनी द्वारा भी स्टोक पर्याप्त मात्रा में होने को लेकर लोगों से बार-बार अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिर भी लोग पैनिक हो रहे है और पंपों पर तेल को स्टोक करने के लिए वह वाहनों की टैंकी फुल करवाने में लगे हुए है। एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने भी लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों में लॉकडाउन लगने को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एलपीजी को लेकर कुछ दिक्कत आ रही है और इसे लेकर बीते दिन ऑल इंडिया पार्टी की मीटिंग हुई।

जिसके बाद फैसले लेते हुए प्रोडक्डशन में 95 प्रतिशत बढ़ौतरी की गई है और वह एलपीजी से पीएनजी में कनवर्ट होने जा रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग पंपों पर जाकर लाइनें ना लगाए। लोग एक पंप पर लाइनें लगी देखकर दूसरे पंपों की ओर रुख कर रहे है, ऐसे में उससे पोजिशन खराब हो रही है। वहीं 10 दिन का स्टोक होने को लेकर एसोसिएशन के प्रेजिडेंट ने सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा कि कंपनी से उनकी लगातार बात हो रही है और आज की तारीख में स्थिति नार्मल है, लेकिन आने वाले समय में क्या हो इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

ईरान ने भारत को पर्याप्त मात्रा में तेल देने की मंजूरी दे रही है और रशिया से भी तेल लिया जा रहा है। बीते दिन पंपों के ड्राई होने को लेकर कहा कि इसके बारे में सही वजह वही बता सकते है। सभी पंप ऑटोमैटिक है और ऐसे कोई भी पंप को बिना वजह से बंद नहीं कर सकता है। सभी पंपों पर सबमर्सिबल मोटर लगी हुई है और इसके कारण पंपों पर लगी मशीने 2 हजार लीटर के ऊपर मशीन तेल नहीं उठाती। ऐसे में हो सकता है कि इसके कारण पंप किसी ने बंद किया हो, लेकिन स्थिति नार्मल है। सुखमोहन सिंह ने कहा कि पंपों द्वारा किसी को पैनिक नहीं किया जा रहा है और डिप्टी कमिशनर और पुलिस कमिशनर के साथ मीटिंग भी हुई है और स्थिति कंट्रोल में है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219090

Share this Post