Sat, 20 Jun 2026

पंजाब में FIR कॉपी पर शुल्क लागू, फैसले पर उठे सवाल

पंजाब में अब ऑनलाइन FIR की कॉपी हासिल करने के लिए लोगों को शुल्क देना होगा। राज्य सरकार के नए फैसले के अनुसार, FIR की कॉपी डाउनलोड करने के लिए 80 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, DDR (डेली डायरी रिपोर्ट) की ऑनलाइन कॉपी लेने के लिए 100 रुपए की फीस तय की गई है।

नोटिफिकेशन के बाद लागू हुआ नियम
सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के बाद यह नया नियम लागू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह व्यवस्था सोमवार से प्रभावी हो चुकी है, जिससे अब लोगों को ऑनलाइन दस्तावेज लेने के लिए भुगतान करना पड़ेगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला सरकार के निर्देशों के तहत लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे सिस्टम को व्यवस्थित करने और सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि इस फैसले के बाद कानूनी विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि FIR जैसी जरूरी दस्तावेजों के लिए शुल्क लगाना आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है।


310

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167901