Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कोलंबिया में एयरफोर्स का C-130 विमान क्रैश, 66 की मौत

कोलंबिया में सोमवार को एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 विमान टेक-ऑफ के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण क्रैश में अब तक 66 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

सैनिकों और अधिकारियों की मौत
सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस दुर्घटना में 58 सैनिक, छह वायुसेना कर्मी और दो पुलिस अधिकारियों की जान गई है। वहीं चार सैनिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। कोलंबियाई वायु सेना के प्रमुख मेजर जनरल कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने जानकारी दी कि विमान में कुल 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के समय विमान नियमित ऑपरेशन के तहत उड़ान भर रहा था।

पेरू सीमा के पास हुआ हादसा
यह दुर्घटना पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुई। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि विमान टेक-ऑफ के बाद रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिर गया, जिससे नुकसान और ज्यादा बढ़ गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post