Fri, 08 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

*जालंधर भाजपा ने पंजाब की भगवंत सरकार के खिलाफ प्रचंड प्रदर्शन किया* 

पूर्व जिला प्रधान सुभाष सूद और रवि महेंद्रू ने पंजाब सरकार के पुतले को अग्निभेट किया*


जालंधर, 23 मार्च (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी (शहरी) जालंधर द्वारा अमृतसर में पंजाब वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी इसके खिलाफ आज पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ बाबा साहिब अंबेडकर चौक नकोदर रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य मनोरंजन कालिया कर्मजीत कौर चौधरी पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़,जालंधर नगर निगम मे भाजपा पार्षद दल के नेता विपक्ष मनजीत सिंह टीटू,पूर्व जिला भाजपा प्रधान सुभाष सूद एवं रवि महेंद्रू मुख्य रूप से उपस्थित थे ।इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना रोष व्यक्त किया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला प्रधान सुभाष सूद और  रवि महेंद्रू ने कर पुतले को अग्नि भेट किया।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंका और कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।वही राष्ट्रीय भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य मनोरंजन कालिया ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।इस अवसर पर पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि मंत्री पर लगे आरोप गंभीर हैं, ऐसे में सरकार को तुरंत निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।इस विरोध प्रदर्शन मे कमलजीत कौर चौधरी ने कहा भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार के नशे में तानाशाही सरकारी कर्मचारियों पर भी कर रही है।इस अवसर पर सुभाष सूद ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। वहीं,  रवि महेंद्रू ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी,अशोक सरीन हिक्की,संतोष शर्मा, रजनी बाला,चरण मसीह, भरत काकरिया,महेंद्र भगत, देविंदर पाल सिंह डिंपी लुभाना, अशोक चड्ढा,प्रमोद कश्यप, सतपाल  बठला अनीता कपूर, शालू, अनु शर्मा, अश्विनी अटवाल,अनुज शारदा, रिपु दमन सिंह, आर्यन भट्टी, श्याम शर्मा ,ललित बबू, वरिंदरजीत करवाल, उमेश शर्मा, आर्यन भट्टी(जमशेर),प्रदीप खुल्लर, राजेश मल्होत्रा,टीटू कपानिया,शीतिश ढल्ल,मनीष बल,सुनील चोपड़ा,राजीव भगत,मोजू मक़सूदा,मनीष पाठक, अनुज शारदा, मनीष विज,दर्शन भगत,गुरदीप फौजी,अर्जुन सिंह हैप्पी, जय किशोर शर्मा, दिनेश मल्होत्रा,लवी शर्मा, पारस शर्मा, अजय ठाकुर,अमित सिंह संधा,शिवम चोपड़ा समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


22

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 157540