Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में दो दिन का ऑरेंज अलर्ट, मौसम बिगड़ने के आसार

पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में मौसम अचानक खराब हो सकता है। इस दौरान में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी-तूफान का असर
मौसम विभाग ने खासतौर पर लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

19 जिलों में बारिश के आसार
इसके अलावा राज्य के करीब 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।इनमें अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। खराब मौसम के दौरान घरों में रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221170

Share this Post