Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारे, जवाबी कार्रवाई में हुए जख्मी

चंडीगढ़ के हाई-प्रोफाइल सेक्टर 9 में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या के मामले में पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। इन आरोपियों को पड़ोसी राज्य हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए हमलावरों की पहचान राजन उर्फ पीयूष, जो फिरोजपुर का निवासी है और प्रीतम शाह, जो नवांशहर का रहने वाला है, के रूप में हुई है।

कैथल में मुठभेड़ और जवाबी फायरिंग में आरोपी जख्मी
गिरफ्तारी की यह कार्रवाई किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं थी। जैसे ही पुलिस की टीम ने कैथल में आरोपियों को घेरने की कोशिश की, उन्होंने खुद को बचाने के लिए पुलिस दल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। घायल अवस्था में ही दोनों को काबू कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि राजन और प्रीतम दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उन पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

जिम के बाहर बरसाई थीं 12 गोलियां
बता दें कि यह पूरी वारदात बुधवार सुबह की है, जब चमनप्रीत उर्फ चीनी जिम से बाहर निकल रहे थे। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर करीब 12 गोलियां बरसाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड ने पूरे शहर में दहशत फैला दी थी। वारदात के कुछ ही देर बाद कुख्यात गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263965

Share this Post