Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिकी आर्मी बेस पर ड्रोन घुसपैठ के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ की जान पर मंडराया खतरा

वॉशिंगटन के सबसे सुरक्षित ठिकानों में से एक फोर्ट मैकनेयर (Fort McNair) आर्मी बेस पर संदिग्ध ड्रोनों के मंडराने से अमेरिका के सुरक्षा गलियारों में खलबली मच गई है। जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय बेस के भीतर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ मौजूद थे।

नेताओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की उठी मांग
बेस के ऊपर अनचाहे ड्रोनों की मौजूदगी का पता चलते ही सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल पर चर्चा शुरू कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह विचार किया गया कि क्या दोनों मंत्रियों को किसी अज्ञात और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए।

हालांकि, ऑपरेशनल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मंत्रियों को वहां से हटाया गया या नहीं। उन्होंने रक्षा मंत्री की गतिविधियों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी संवेदनशील जानकारी को साझा करना गैर-जिम्मेदाराना होगा।

व्हाइट हाउस की इमरजैंसी मीटिंग
इस संदिग्ध गतिविधि के तुरंत बाद व्हाइट हाउस में एक इमरजैंसी मीटिंग बुलाई गई, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की गई। इसके परिणाम स्वरूप अमेरिकी सेना को 'हाई अलर्ट' पर डाल दिया गया है। अमेरिका ने अपने कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों की सुरक्षा रेटिंग को बढ़ाकर 'FPCON चार्ली' (Force Protection Condition Charlie) स्तर तक कर दिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218827

Share this Post